झारखंड: कुत्ते बन गये हैं लोगों के लिए काल, धनबाद से आये चौकाने वाले आंकड़े, हर महीने 2000 लोगों को काट खाते हैं कुत्ते

Dog Bite : लवारिश कुत्ते कई लोगों के काल बन गये हैं। अकेले धनबाद में हर महीने औसतन दो हजार लोगों को कुत्ता काट रहा है। अगस्त 2024 से अब तक के डॉग बाइट के आंकड़े काफी हैरान करने वाले हैं। आंकड़ों की बात करें तो पिछले 7 महीने में 13,528 लोगों को कुत्तों अपना शिकार बनाया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अस्पताल के आंकड़ों की बात करें ये आंकड़े सिर्फ उस अस्पताल के हैं, जहां अधिकारिक तौर पर रैबिज के इंजेक्शन लेने के लिए लोग पहुंचे। अन्य आंकड़ों को जोड़ दिया जाये, तो ये और भी बड़े हो जाते हैं। माहवार आंकड़ों की बात करें तो अगस्त 2024 में 1308 लोगों को कुत्तों ने अपना शिकार बनाया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सितंबर महीने में 1,47O डॉग बाइट के मामले सामने आए, वहीं अक्टूबर माह में यह आंकड़ा बढ़कर 1,854 पहुंच गया, वहीं नवंबर महीने में 2,204, दिसंबर महीने में 2,659 लोगों को कुत्तो ने काटा। जबकि साल 2025 के जनवरी माह में 2,349 और अब तक के फरवरी महीने में 1,684 डॉग बाइट के मामले सामने आए हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आंकड़ों की बात करें तो सात महीनों में कुल 13,528 डॉग बाइट के मामले सामने आए। पिछले साल 2024 की फरवरी महीने की बात करें तो 1,750 डॉग बाइट के मामले, मार्च में 2314, अप्रैल में 1881, मई में 1620,जून में 1652, और जुलाई में 1559 डॉग बाइट के मामले सामने आए। पिछले साल 2024 में मार्च से जुलाई की आकंड़ों पर गौर करें तो 9006 डॉग बाइट के मामले देखने को मिले। साल 2024 के अगस्त महीने से इस वर्ष के फरवरी तक में 4522 डॉग बाइट के मामले बढ़े हैं।

Related Articles

close