झारखंड- बाप बना जल्लाद: बेटी की कर दी पीट-पीटकर हत्या, चाचा ने बचाने की कोशिश, तो उसे भी मार डाला, पिता गिरफ्तार

Jharkhand – Father turns executioner: Beats daughter to death; kills uncle too when he tries to intervene; father arrested.

दुमका। झारखंड के दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के दौरान एक पिता ने अपनी ही 15 वर्षीय बेटी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे अपने चचेरे भाई पर भी ईंट से हमला कर दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस सूत्रों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, सरैयाहाट क्षेत्र निवासी हड़ुआ मंडल का देर शाम किसी बात को लेकर अपनी 15 वर्षीय पुत्री पुड़की कुमारी से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में बेटी की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। गंभीर चोट लगने से किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के दौरान शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंचे आरोपी के 60 वर्षीय चचेरे भाई सरजू मंडल को भी उसने नहीं छोड़ा। आरोपी ने ईंट से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए देवघर ले गए, जहां रविवार को उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोहरी मौत की इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सरैयाहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हड़ुआ मंडल को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद हत्या की वजह बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close