झारखंड: पांच बच्चों का बाप, तीन बच्चों की मां को लेकर हुआ फरार, पुलिस ने नाटकीय अंदाज में किया गिरफ्तार…

Jharkhand: Father of five elopes with mother of three; police make a dramatic arrest.

दुमका : झारखंड के दुमका जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पांच बच्चों का पिता शादी की नीयत से तीन बच्चों की मां को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को सुरक्षित बरामद कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिवार को छोड़कर फरार हुआ आरोपी

मामला शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां मनार अंसारी नामक व्यक्ति, जो स्वयं पांच बच्चों का पिता है, पड़ोस के गांव में रहने वाली एक महिला को लेकर फरार हो गया। महिला भी तीन बच्चों की मां बताई जा रही है। घटना 30 मार्च की बताई जा रही है।जब इस घटना की जानकारी महिला के पिता को मिली, तो वे तुरंत अपनी बेटी के घर पहुंचे। वहां उन्होंने अपने नाती-नातिन से पूछताछ की, जिससे पूरी घटना का खुलासा हुआ। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस की मदद लेने का निर्णय लिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

थाने में दर्ज कराया मामला

परिजनों ने शिकारीपाड़ा थाना में आरोपी के खिलाफ आवेदन दिया। शिकायत में बताया गया कि महिला का पति रोजगार के सिलसिले में दूसरे शहर में रहता है और इस दौरान आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।परिजनों ने पुलिस से महिला की सुरक्षित बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत छापेमारी शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी महिला को अपने घर ले आया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सोनाढाप गांव में छापेमारी की और महिला को वहां से बरामद कर लिया।इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी मनार अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया। महिला को सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

 

कोर्ट में पेश, आरोपी जेल भेजा गया

इस संबंध में थाना प्रभारी अमित लकड़ा ने बताया कि आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं, महिला का बयान मंगलवार को अदालत में दर्ज कराया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close