झारखंड: 500 से ज्यादा लोगों पर दर्ज हुआ केस, बीएसएल प्रबंधन पर भड़के जयराम महतो, कहा, तुरंत मुकदमा वापस लें….

रांची: बोकारो में बीएसएल प्रबंधन और विस्थापित अप्रेंटिस संघ के बीच विवाद खत्म नहीं हो रहा है। मृतक को मुआवजा, नौकरी देने और प्रभावितों को नौकरी देने के वादों के बीच अब इस मामले में 500 लोगों के खिलाफ बीएसएल ने मामला दर्ज कराया है। इस मामले को लेकर अब राजनीति भी गरमा गयी है।

डुमरी विधायक ने तीखी नाराजगी जताते हुए मुकदमा वापस लेने की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट का हवाला देकर जयराम महतो ने कहा है कि बोकारो BSL प्रबंधन द्वारा कंपनी के विस्थापितों पर मनगढ़ंत मुक़दमा दर्ज किया गया है। 500 अज्ञात लोगों को अभियुक्त बना दिया गया है. यहाँ तक की हरवे हथियार से लैस होने की बात भी कही गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह भी पढ़ें:-25 April तक करें Army Agniveer भर्ती के लिए अप्लाई, इंडियन आर्मी ने बढ़ाई लास्ट डेट

विधायक जयराम महतो ने कहा है कि विस्थापित भाई प्रेम कुमार शहीद हो गए और सैकड़ो भाई पर उल्टा मुक़दमा दर्ज कर दिया गया। इससे लग रहा है की समझौता आनन फ़ानन में किया गया। इन सभी मामलो को समझौता में शामिल करना चाहिए था। बीएसएल प्रबंधन अविलंब मुक़दमा वापस ले और विस्थापितों के हक़ और अधिकार से खिलवाड़ करना बंद करे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि बीएसएल प्रबंधन की तरफ से बीएस सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के मुताबिक इस घटनाक्रम में 200 करोड़ से ज्यादा की क्षति हुई है। बीएसएल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक बिना अनुमति से धरना प्रदर्शन किया गया था। इसकी सूचना प्रबंधन को नहीं दी गयी थी।

यह भी पढ़ें:-Skin Care Tips: पानी में मिलाएं ये जादुई चीज और पाएं चमकता हुआ चेहरा…मिट जाएंगे काले निशान

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिस तरह से प्रदर्शन किया गया, उससे बीएसएल का काम काफी प्रभावित हुआ, कर्मचारियों को भी काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब इस मामले को लेकर जिस तरह की राजनीति शुरू हुई है, उसे देखकर यही लगता है कि मामला फिर से तूल पकड़ सकता है। फिलहाल जयराम महतो के बयान से मामला एक बार फिर से गरमा गया है।

Related Articles

close