बंगाल में बाढ़, झारखंड में बवाल: भाजपा ने हेमंत सोरेन और ममता बनर्जी दोनों पर साधा निशाना, अमर बोले, कुशासन का ठीकरा झारखंड पर फोड़ना बंद कीजिये

रांची। बंगाल में बाढ़ के लिए झारखंड को जिम्मेदार बताने वाले बयान पर भाजपा ने तीखी नाराजगी जतायी है। नेता प्रतिपक्ष ने ममता बनर्जी के इस बयान पर बंगाल की मुख्यमंत्री के साथ-साथ हेमंत सोरेन को भी आड़े हाथों लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर लिखा था कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उन्होंने बात की है। बंगाल में आये बाढ़ के मुद्दे पर उनसे चर्चा की है। तेनुघाट से ज्यादा पानी छोड़े जाने की वजह से बंगाल में बाढ़ की स्थिति बन गयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर ममता बनर्जी के बयान पर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा है कि ममता बनर्जी का यह कहना है कि “झारखंड सरकार पश्चिम बंगाल में आई बाढ़ के लिए जिम्मेदार है और उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को खरी खोटी भी सुना दी है” ! ममता बनर्जी अपनी तुच्छ राजनीति और कुशासन का ठीकरा झारखण्ड पर फोड़ना बंद करे ! झारखंडी अस्मिता से “हेमंत जी” समझौता कर सकते हैं पर “भारतीय जनता पार्टी झारखण्ड” बिलकुल यह ???? ????????? बर्दाश्त नहीं करेगी की बंगाल में बाढ़ झारखण्ड की वजह से आ रहा है … खुद का घर सम्भालिये, दूसरों पर दोषारोपण करना छोड़िये !

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे पहले सीएम ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार अलपन बनर्जी ने राज्य के विभिन्न इलाकों में बाढ़ जैसी मौजूदा स्थिति के लिए दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) को जिम्मेदार ठहराया था।

उन्होंने मीडियाकर्मियों को बताया था कि डीवीसी ने राज्य सरकार से पहले बात किए बिना एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ने का फैसला किया।हालांकि, नाम न बताने की शर्त पर डीवीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने राज्य सरकार से विचार-विमर्श किए बिना पानी छोड़ने के आरोप का खंडन किया।

साथ ही कहा था कि नदी नियामक समिति में (जो बांधों से पानी छोड़ने पर फैसला लेती है) केंद्र और राज्य दोनों सरकारों के प्रतिनिधि होते हैं।

डीवीसी अधिकारी ने कहा था कि समिति वर्षा के पूर्वानुमान के आधार पर निर्णय लेती है, तथा बांधों की जल धारण क्षमता और वहां किस हद तक जल आरक्षित किया जा सकता है, जैसे विभिन्न पहलुओं पर विचार करने के बाद पानी छोड़ा जाता है।

Related Articles

close