झारखंड: चार कर्मचारी 32 लाख लेकर हो गये फरार, मैनेजर ने दर्ज कराया मामला, रिकवरी की रकम लेकर रफ्फूचक्कर

Jharkhand: Four employees absconded with Rs 32 lakh, manager filed a case, absconded with the recovery amount

Jharkhand News : चार कर्मचारियों ने अपनी ही कंपनी को लाखों की चपत लगा दी। चार कर्मचारी कंपनी का करीब 32 लाख रुपये लेकर फरार होग या। मामला गिरिडीह का है, जहां भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड में ये गोलमाल हुआ है। इस मामले में कंपनी ने मामला दर्ज कराया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला गिरिडीह के जमुआ थाना के काजीमाघा गांव का है। जानकारी के मुताबिक कंपनी के मैनेजर साकिब ने इस मामले को लेकर गिरिडीह के नगर थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। शिकायत के मुताबिक जिन ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण देती है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किस्त वसूलकर हो गये फरार 

आरोपित चारों कर्मी महिलाओं से ऋण की किस्तें वसूलते थे, लेकिन उन्होंने वसूली के रुपये शाखा में जमा नहीं किए।संदीप कुमार यादव ने 19 ऋणी महिलाओं से 1,01,420 रुपये वसूले। गणेश कुमार पांडेय ने 53 महिलाओं से 25,43,667 रुपये, श्यामकांत पांडेय ने 22 महिलाओं से 1,51,060 रुपये वसूले, जबकि मोहित कुमार सिंह ने 7 फरवरी 2025 को 1,23,303 रुपये और एक अन्य कर्मी से 70,700 रुपये लेकर जमा नहीं किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

जिन कर्मियों पर गबन का आरोप लगाया गया है। उनमें संदीप कुमार यादव बिहार के जमुई के कटियामा गांव, गणेश कुमार पांडेय नवलशाही, कोडरमा, श्यामकांत कुमार पांडेय तुलसीटांड़, बिरनी, गिरिडीह और मोहित कुमार सिंह गांगपुर, गिद्धौर चतरा) शामिल हैं।

Related Articles

close