झारखंड : गढ़वा को स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी सौगात…168 करोड़ की लागत से बनेगा 100 बेड का अस्पताल, डॉ. इरफान अंसारी ने की घोषणा

Jharkhand: Health Minister's big gift to Garhwa... 100-bed hospital to be built at a cost of 168 crores, Dr. Irfan Ansari announced

गढ़वा वासियों को स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बड़ी सौगात दी है. आज स्वास्थ्य मंत्री गढ़वा के नगर उंटारी में 100 बेड का अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर के लिए 168 करोड़ रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की है. ट्रामा सेंटर बनने से स्थानीय लोगों को बेहतर इलाज मिल सकेगा.

विधाक अनंत प्रताप ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा था पत्र

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि रांची के नेपाल हाउस में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से भवनाथपुर के विधायक अनंत प्रताप देव ने शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान उन्होंने नगर उंटारी में 100 बेड के आधुनिक अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सकों समेत सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मांग पत्र सौंपा.

वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए 168 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की. इसके तहत नगर उंटारी में 100 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर स्थापित किया जाएगा. इसमें आधुनिक चिकित्सा संसाधन एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

“लोगों को मिलेगी अपने क्षेत्र में हर सुविधा”

इधर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि यह निर्णय क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त बनाएगा और हजारों लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा उनके अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकेगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने को लेकर हरसंभव कोशिश कर रहे हैं. ताकी लोगों को बेहतर इलाज के लिए कही बाहर न जाना पड़े.

इसे देखते हुए ही रांची के कांके में रिम्स टू का बनाने की बात सामने आई है. इसके लिए जमीन भी चिह्नित कर ली गई है. बता दें कि रिम्स टू में 700 बेड की सुविधा होगी. इसमें विभिन्ने स्पेशियलिटी के साथ चार सुपर स्पेशयलिटी होगी.

इसमें न्यूरो, नेफ्रोलोजी, कार्डियोलाजी और न्यूरोनेटल सम्मिलित है. इसके 200 से 250 बेड़ होगें. इसके निर्माण से राज्य की जनता को रिम्स की उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं मिलने में और भी आसानी होगी. साथ ही लोगों को बेहतरीन सुविधाएं भी मिलेंगी.

Related Articles

close