झारखंड : गुमला में जंगली हाथी का कहर…दो लोगों की कुचलकर हत्या…इलाके में दहशत

Jharkhand: Wild elephant wreaks havoc in Gumla...two people crushed to death...panic in the area

गुमला जिले के छारदा जंगल में  जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना सुबह 8 बजे की है जब छारदा गांव के एक वृद्ध व्यक्ति को हाथी ने कुचलकर मार डाला। दूसरी घटना शाम करीब 5 बजे घटी जब बघनी गांव निवासी जहरुद्दीन अंसारी का 25 वर्षीय पुत्र महफूज अंसारी हाथी को देखने जंगल गया था।

ग्रामीणों के अनुसार, कई युवक हाथी को देखने के लिए जंगल में पहुंचे थे। इसी दौरान हाथी अचानक बेकाबू हो गया और दौड़ते हुए महफूज को पकड़ लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उसे पटकने और कुचलने के बाद महफूज गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह हाथी को भगाकर महफूज को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close