झारखंड- हेडमास्टर गिरफ्तार: छात्रा से रेप कर हेडमास्टर ने कर दिया गर्भवती , FIR के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, परिजनों के हंगामे के बाद डीसी ने जांच टीम की गठित…
Jharkhand — Headmaster Arrested: Headmaster Rapes Student, Causing Pregnancy; Police Arrest Him Following FIR; DC Constitutes Inquiry Team After Protests by Family Members.

स्कूल में एक शर्मनाक घटन हुई है। तीसरी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म की घटना हुई है। घटना के आरोपी प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।
________________________________________
Jharkhand Crime News: झारखंड में स्कूली छात्रा के साथ शर्मनाक घटना हुई है। चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित एक आवासीय विद्यालय छात्रा से बलात्कार की घटना हुई है। कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस विद्यालय में तीसरी कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह शिक्षक शंकर प्रसाद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
घटना का खुलासा तब हुआ जब 13 वर्षीय छात्रा के गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। इस खबर के सामने आते ही छात्रा के परिजन आक्रोशित हो उठे और शुक्रवार को विद्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया। हालात को देखते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए जांच शुरू की।
पुलिस ने पीड़ित छात्रा और आरोपी शिक्षक को थाना लाकर पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में जो तथ्य सामने आए, उन्होंने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन भी तुरंत हरकत में आया। चतरा की उपायुक्त कीर्ति श्री ने उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार और एसडीओ सह जिला कल्याण पदाधिकारी जहूर आलम ने बाल कल्याण समिति (CWC) के अधिकारियों के साथ मिलकर मामले की विस्तृत जांच की।
जांच रिपोर्ट और पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी शंकर प्रसाद के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसका बयान भी दर्ज किया गया है।
उपायुक्त कीर्ति श्री ने स्पष्ट कहा है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए बेहद चिंताजनक हैं और प्रशासन पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई करेगा।इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।












