झारखंड : गृह मंत्रालय ने जारी किया सख्त आदेश, चुन –चुन कर निकाले जाएंगे बांग्लादेशी धुसपैठिए

Home Ministry has issued strict orders, Bangladeshi infiltrators will be selectively expelled

केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद साहिबगंज सहित संताल परगना के अन्य जिलों में कथित तौर पर रहने वाले बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान जल्द ही शुरू हो जाएगी. मंत्रालय ने देश में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को खोजकर निकालने का निर्देश दिया है.

इसके लिए एसओपी माने स्टैंडर्ड आपरेटिंग प्रोसीजर बनाकर राज्यों को भेजा है और उसका पालन करने को कहा गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अनुसार घुसपैठियों को बाहर निकाले जाने से पहले इनकी बायोमीट्रिक ली जाएगी. ताकी किसी तरह का फर्जीवाड़ा नहीं किया जा सके.
मालूम हो कि गृह मंत्रालय के निर्देश में स्पष्ट लिखा है कि देश में अवैध रूप से रहने वालों का सख्ती से निर्वासन किया जाएगा.

इधर, राज्य में गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद डीसी के स्तर से ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की जाएगी. व्यक्ति के नाम, वंशावली, निवास का पता, नजदीकी रिश्तेदारों की विस्तृत जानकारी के आधार पर ऐसे संदिग्धों की पहचान की जाएगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

30 दिनों के भीतर ऐसे लोगों की विस्तृत जांच की जाएगी. जांच पूरी होने या निर्वासन तक इन्हें किसी होल्डिंग सेंटर में रखा जाएगा. किस जिले से कितने बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को देश से बाहर निकाला गया, इसकी रिपोर्ट प्रत्येक 15 दिनों में गृह मंत्रालय को भेजा जाना है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close