झारखंड: पति ने पत्नी-साले का कर लिया किडनैप, फिर भाई-बहन को उतार दिया मौत के घाट, बेटे से मिलने गयी थी महिला, परिजनों के आरोप पर FIR

Jharkhand: Husband kidnaps wife and brother-in-law, then kills the siblings; woman had gone to meet her son; FIR registered based on family's allegations.

गुमला/लोहरदगा। झारखंड से एक बड़े अपराध की खबर आ रही है। भाई-बहन का पहले तो किडनैप किया गया, बाद में दोनों की हत्या कर दी गयी। इस कत्ल का आरोप मृतिका के पति पर लगा है। घटना झारखंड के गुमला जिले की है, जहां रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि बेटे से मिलने गई एक महिला और उसके भाई की कथित तौर पर अपहरण के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मामले में महिला के पति पर हत्या का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार, लोहरदगा जिले के चट्टी बड़ागाई निवासी नेहा कुमारी और उसके भाई अरुण की हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि इस वारदात को नेहा के पति संजीत प्रमाणिक, निवासी दूधिया गांव, थाना करंज, जिला गुमला, ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ वर्षों से विवाद चल रहा था। गुरुवार शाम नेहा अपने बेटे से मिलने के लिए पति के गांव गई थी। आरोप है कि वहीं से संजीत प्रमाणिक और उसके करीब आधा दर्जन साथियों ने नेहा और उसके भाई अरुण का जबरन अपहरण कर लिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजनों के मुताबिक, दोनों को कार में बैठाकर खूंटी थाना क्षेत्र ले जाया गया, जहां देर रात पत्थर और धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपितों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close