“मैं अब बाबा जैसा दिखता हूं” ….हेमंत सोरेन ने शिबू सोरेन की फोटो पोस्ट कर बताया , कौन दिखने में है अच्छा

रांची। हेमंत सोरेन का नया लुक खूब चर्चाओं में है। जेल से बाहर निकलने से लेकर उनके शपथ ग्रहण तक हेमंत सोरेन के नये गेटअप की खूब चर्चा हुई। अब तो CMO से लेकर उनके पर्सनल सोशल मीडिया अकाउंट में भी उनके नये लुक वाली तस्वीर ही लग गयी है। अपने नये लुक को लेकर अब खुद सोशल मीडिया पर हेमंत सोरेन ने लिखा है। हेमंत सोरेन के बगल में बैठक अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए हेमंत सोरेन ने लिखा है, कि लोग कहते हैं मैं अब बाबा (शिबू सोरेन) जैसा दिखता हूँ, पर मेरे बाबा मुझसे कहीं अच्छे दिखते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जो तस्वीर हेमंत सोरेन ने पोस्ट की है, वो तस्वीर राजभवन की है। जब मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए हेमंत सोरेन पहुंचे थे, वहीं शिबू सोरेन भी बगल के सोफे में बैठे थे। आमने-सामने बैठे दोनों दिग्गज नेताओं को देकर कई लोगों को दोनों के चेहरे में समानता दिख रही थी। उसी को लेकर हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्वीट किया है। हेमंत सोरेन ने लिखा है कि… लोग कहते हैं मैं अब बाबा के जैसा दिखता हूँ। पर मेरे बाबा मुझसे कहीं अच्छे दिखते हैं। उनकी आँखों में वो ज्ञान की चमक, उनके चेहरे पर वो अनुभव की लकीरें, उनकी मुस्कान में वो जीवन का रस, मैं तो बस उनका उभरता प्रतिबिंब हूँ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि हेमंत सोरेन का पहली बार ये लुक उस वक्त सामने आया था, जब वो अपने चाचा के दशकर्म के लिए कोर्ट से स्पेशल परमिशन से बाहर निकले थे। उस दौरान ही उन्हें बढ़ी हुई लंबी दाढ़ी और लंबे बालों के साथ लोगों ने देखा था। उस दौरान जब पहली बार लोगों की नजर उनके नये लुक पर पड़ी, तो लोग एकबारगी हैरान हो गये। दरअसल उनका पूरा गेटअप दिशोम गुरू की तरह दिखता था। लिहाजा उनके लंबे-लंबे बाल और बढ़ी हुई अधपकी दाढ़ी की उस वक्त की तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि लोग कयास लगा रहे थे कि हेमंत सोरेन जमानत के बाद अपने पुराने लुक में आ जायेंगे। फिर चर्चा होने लगी, कि शपथ ग्रहण में वो पुराने लुक में दिखेंगे, लेकिन हेमंत सोरेन ने अपना जेल वाला लुक ही बनाये रखा है। मुख्यमंत्री पद की तीसरी बार शपथ लेने के बाद भी वो अपने जेल वाले लुक में ही नजर आ रहे हैं।

Related Articles

close