झारखंड-जरूरी खबर: मैट्रिक-इंटर के सर्टिफिकेट, मार्कशीट या एडमिट कार्ड में है गलती? JAC ने दिया बड़ा मौका, जानिए कब तक मिलेगा मौका, इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

JAC ने मैट्रिक, इंटर, मार्कशीट और एडमिट कार्ड में त्रुटि सुधार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी है। जानिए कौन-कौन सी गलतियां सुधरवा सकते हैं और आवेदन की प्रक्रिया क्या है।

रांची। अगर आपके मैट्रिक, इंटरमीडिएट, मार्कशीट, एडमिट कार्ड या अन्य शैक्षणिक प्रमाणपत्रों में नाम, जन्मतिथि, माता-पिता के नाम, फोटो या किसी अन्य जानकारी में गलती हो गई है, तो आपके लिए राहत की खबर है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने प्रमाणपत्रों में त्रुटि सुधार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 कर दी है। इस फैसले से उन हजारों विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर सके थे।

किन-किन दस्तावेजों में करा सकते हैं सुधार?

JAC के अनुसार छात्र-छात्राएं निम्नलिखित दस्तावेजों में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं—
• मैट्रिक और इंटरमीडिएट प्रमाणपत्र
• मार्कशीट
• एडमिट कार्ड
• प्रोविजनल सर्टिफिकेट
• अन्य बोर्ड द्वारा जारी शैक्षणिक दस्तावेज

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानिये किन त्रुटियों में मिलेगा सुधार का मौका?

विद्यार्थी अपने प्रमाणपत्रों में निम्नलिखित त्रुटियों को सुधारने के लिए आवेदन कर सकते हैं—
• नाम में गलती
• माता या पिता के नाम में त्रुटि
• जन्मतिथि में सुधार
• फोटो संबंधित त्रुटि
• अन्य स्वीकृत व्यक्तिगत विवरण

ऐसे करें आवेदन

प्रमाणपत्र में सुधार के लिए छात्रों को अपने संबंधित विद्यालय या कॉलेज के माध्यम से आवेदन जमा करना होगा। आवेदन के साथ सभी जरूरी दस्तावेज और प्रमाण-पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।JAC ने स्पष्ट किया है कि अधूरे आवेदन या गलत दस्तावेजों के साथ भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए आवेदन करने से पहले सभी अभिलेखों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्यों जरूरी है समय रहते सुधार?

विशेषज्ञों के अनुसार शैक्षणिक प्रमाणपत्रों में छोटी सी गलती भी भविष्य में बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है।

प्रमाणपत्रों में त्रुटि होने पर विद्यार्थियों को निम्न कार्यों में दिक्कत आ सकती है—
• कॉलेज और विश्वविद्यालय में एडमिशन
• प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन
• सरकारी नौकरी भर्ती प्रक्रिया
• निजी कंपनियों में नियुक्ति
• छात्रवृत्ति योजनाएं
• पासपोर्ट और अन्य सरकारी दस्तावेज
• पहचान सत्यापन प्रक्रिया

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

JAC अध्यक्ष नटवा हांसदा ने कहा कि विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए प्रमाणपत्रों में त्रुटि सुधार के लिए आवेदन की समय-सीमा 30 सितंबर 2026 तक बढ़ाई गई है। जिन छात्रों के प्रमाणपत्रों में किसी भी प्रकार की गलती है, वे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर आवेदन कर इस सुविधा का लाभ उठाएं।

लास्ट डेट के चक्कर में ना पड़ें

परिषद ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। इससे भविष्य में किसी भी शैक्षणिक, प्रशासनिक या रोजगार संबंधी परेशानी से बचा जा सकेगा।यदि आपके सर्टिफिकेट, मार्कशीट या एडमिट कार्ड में कोई भी त्रुटि है, तो यह उसे सुधारने का अंतिम और महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close