झारखंड अभी-अभी : पटना से रांची आ रही इंडिगो की फ्लाइट बाल-बाल बची, लैंडिंग के दौरान हुई बड़ी घटना, फिर इमरजेंसी लैंडिंग….

Jharkhand just now: Indigo flight coming from Patna to Ranchi narrowly escaped, major incident happened during landing, then emergency landing....

IndiGo flight : पटना से रांची आ रही इंडिगो एयरलाइंस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गयी। घटना अब से कुछ देर पहले की बतायी जा रही है, जब इंडिगो की फ्लाइट सोमवार को लैंडिंग के दौरान बर्ड हिट का शिकार बन गयी। घटना रांची एयरपोर्ट पर उस समय हुई जब विमान लैंडिंग की प्रक्रिया में था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जैसे ही विमान नीचे उतरने लगा, एक पक्षी फ्लाइट से टकरा गया। आपात स्थिति देखते हुए पायलट ने तत्काल सूझबूझ से काम लिया और विमान को सुरक्षित रूप से उतारने की कोशिश की। रांची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया था। पायलट ने करीब 40 मिनट तक आसमान में उड़ान बनाए रखी और बाद में सफलतापूर्वक विमान की लैंडिंग की। विमान में मौजूद सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम ने घटना की जांच शुरू कर दी है और बर्ड हिट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रविवार को भी हुई थी एक घटना

इस बीच, रविवार को रायपुर से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6313 को भी एक मुश्किल स्थिति का सामना करना पड़ा। फ्लाइट जब इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग के लिए तैयार थी, तभी दिल्ली-एनसीआर में अचानक तेज हवाओं और धूल भरी आंधी ने दस्तक दे दी। मौसम की खराब स्थिति के कारण पायलट को विमान की लैंडिंग रोकनी पड़ी और फ्लाइट को हवा में होल्ड पैटर्न में ले जाना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विमान के अंदर बैठे एक यात्री ने मोबाइल कैमरे से उस क्षण को कैद किया जब विमान तेज हवाओं के चलते हिल रहा था। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और कई यूज़र्स ने पायलट की प्रशंसा की है।

Related Articles

close