झारखंड: 23 अगस्त की “जन आक्रोश रैली” के लिए भाजपा ने कमर कसी, बाबूलाल मरांडी व अमर बाउरी ने थामी कमान

रांची। भाजपा 23 अगस्त को राजधानी में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। भाजपा इस रैली को लेकर पूरी तरह तैयार है। आगामी 23 अगस्त को होने वाली “जन आक्रोश रैली” को सफल बनाने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी के साथ हरमू बायपास पर दीवार लेखन कार्यक्रम में भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में युवाओं की बेरोजगारी, प्रतियोगिता परीक्षाओं में धांधली और शैक्षणिक व्यवस्था में गड़बड़ी जैसे सवालों पर हेमंत सोरेन सरकार की घेराबंदी की रणनीति तैयार की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तय हुआ है कि पार्टी के कार्यकर्ता इन मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। पार्टी के युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले राजधानी रांची में 23 अगस्त को युवा आक्रोश रैली आयोजित होगी।इसके पहले राज्य के विभिन्न प्रखंडों और जिलों में भी प्रदर्शन होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आंदोलन की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को रांची में भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति ने युवाओं का बड़ा सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार से राज्य के युवा निराश हैं। उन्होंने 2019 के चुनाव के पहले वादा किया था कि सरकार बनने के बाद पहले ही साल में पांच लाख युवाओं को नौकरी देंगे। सरकार में आते ही वादा भूल गए। युवा ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। वे विधानसभा चुनाव में उनकी सरकार को उखाड़ फेंकने को तैयार बैठे हैं।

झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने नियुक्ति प्रक्रिया के नाम पर गरीब और आदिवासी युवाओं की नौकरियां बेच डालीं। लाखों रुपए लेकर पेपर लीक किए गए। थोड़ी-बहुत जो भी नियुक्तियां हुई, उसमें पैसे वसूल कर बाहरी छात्रों को सीटें बेची गईं। युवाओं के सपने चूर-चूर हो गए हैं। रोजगार के मुद्दे पर सड़क से लेकर सदन तक इस सरकार ने झूठ बोला और लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया।

बाबूलाल इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में आम जनता परेशान है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। हेमंत सरकार ने राज्य के युवाओं,किसानों को ठगा ,बहन बेटियों की इज्जत लुटवाई,जल जंगल जमीन को लूटा और लुटवाया। ऐसी सरकार को राज्य हित में एक क्षण भी बने रहने का अधिकार नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड की युवा शक्ति राज्य को लुटेरों, भ्रष्टाचारियों से बचाने के लिए नए उलगुलान और हूल करने के लिए तैयार है। कार्यक्रम में युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सेवा और संघर्ष के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। प्रदेश की भ्रष्ट निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए युवा शक्ति तैयार है।

Related Articles

close