झारखंड कैबिनेट बैठक : एक्शन में सीएम, शपथ लेते ही मुख्यमंत्री ने बुलायी कैबिनेट की बैठक, लिये ये फैसले…

रांची। शपथ लेते ही हेमंत सोरेन एक्शन में आ गये हैं। वो शपथ लेने के तुरंत बाद ही मंत्रालय पहुंचे और अपना कामकाज संभाला। इस दौरान अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। उन्होंने अधिकारियों की एक बैठक भी ली। CMO की तरफ से मुख्यमंत्री का मंत्रालय में कामकाज संभालते हुए एक फोटो भी पोस्ट किया गया है। जिसमें लिखा है, राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार सम्भालने के बाद सचिवालय पहुँच अपने कार्यों का निष्पादन किया। झारखण्ड रुकेगा नहीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि गुरुवार की शाम 5 बजे राजभवन में शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन सचिवालय पहुंचे और काम शुरू किया। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक ली। जिसमें 8 जुलाई को विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया गया। हेमंत सोरेन को 8 जुलाई को बहुमत साबित करना है। बहुमत साबित करने के लिए झारखंड का विशेष सत्र बुलाया गया है। सीएमओ की तरफ से विशेष सत्र को लेकर पोस्ट किया गया है, जिसमें लिखा है… 4 जुलाई 2024 को मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया निर्णय.. पंचम झारखण्ड विधान सभा के षोडश (विशेष) सत्र 8 जुलाई, 2024 को निम्न औपबंधिक कार्यक्रमानुसार आहूत करने की स्वीकृति दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

5 जुलाई से हेमंत सोरेन का एक्शन को देखने को मिल सकता है। दरअसल चुनावी सरगर्मियां झारखंड में शुरू हो गयी है। आशंका है कि इस बार वक्त से पहले झाऱखंड में चुनाव हो सकता है, लिहाजा, हेमंत सोरेन भी चुनावी तैयारी के मद्देनजर कुछ बड़े फैसले लेंगे। वहीं 9 जुलाई को कैबिनेट का विस्तार भी किया जा सकता है। हेमंत सोरेन झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री बने। जेल से निकलने के छठे दिन ही उन्होंने राज्य की कमान एक बार फिर से अपने हाथ में ले ली है। 24 साल के झारखंड में वे 13वें सीएम बन गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके साथ ही तीसरी बार राज्य के सीएम पद की शपथ लेने वाले वे तीसरे सीएम बन गए हैं। उनसे पहले उनके पिता शिबू सोरेन और बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा तीन बार सीएम पद की शपथ ले चुके हैं।

Related Articles

close