झारखंड: जयराम महतों की मुश्किलें बढ़ी, हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, हो सकती है कभी भी गिरफ्तारी

Jairam Mahto News: लोकसभा चुनाव में हार के बाद युवा नेता जयराम महतो की मुश्किलें बढ़ गयी है। रांची सिविल कोर्ट से झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) के अध्यक्ष जयराम महतो को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की अदालत ने अग्रिम राहत देने से इन्कार कर दिया। अदालत ने मंगलवार को उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। लिहाजा अब उनकी गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गयी है। पीड़क कार्रवाई पर लगी रोक भी हट गई। जिसके बाद उनपर अब गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है। जयराम महतो ने अग्रिम जमानत की गुहार लगाते हुए चार मई को याचिका दाखिल की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंडियों आदिवासियों-मूलवासियों के भाषा संस्कृति और 1932 के खतियान लागू कराने के लिए विधानसभा घेरने और सरकारी में बाधा डालने सहित कई तरह के आरोप हैं। सरकारी पदाधिकारियों व पुलिसकर्मियों को गाली-गलौज करने का भी आरोप है। इस घटना को लेकर 21 मार्च 2022 को नगड़ी अंचल के तत्कालीन सीओ संतोष कुमार शुक्ल ने नगड़ी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधानसभा घेरने के लिए पूर्व से इन लोगों ने अनुमति भी नहीं ली थी। जिसके कारण यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया था। इससे आम जनता को भारी परेशानी हुई। स्कूल बस और एंबुलेंस का रास्ता भी बाधित रहा। हालांकि उनकी गिरफ्तारी को लेकर चुनाव के दौरान भी खूब तमाशा हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close