झारखंड: शिक्षकों की समस्या होगी दूर, मुख्यमंत्री से शिक्षकों की प्रतिनिधिमंडल मिला

रांची। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से झारखंड अल्पसंख्यक प्राथमिक/माध्यमिक विद्यालय शिक्षक-शिक्षकेत्तर समन्वय समिति रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से आज बूटी रोड, मोरहाबादी, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में झारखंड अल्पसंख्यक प्राथमिक/माध्यमिक विद्यालय शिक्षक-शिक्षकेत्तर समन्वय समिति रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौके पर विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी, विधायक भूषण बाड़ा एवं विधायक राजेश कच्छप उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को झारखंड अल्पसंख्यक प्राथमिक/माध्यमिक विद्यालय शिक्षक-शिक्षकेत्तर समन्वय समिति के सदस्यों ने अपने कुछ आवश्यक बिंदुओं और समस्याओं से अवगत कराया एवं समस्याओं के शीघ्र निदान करने का आग्रह भी मुख्यमंत्री से किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौके पर प्रतिनिधिमंडल में निरंजन कुमार शांडिल्य, एंथोनी तिग्गा, रमेश कुमार सिंह, पीटर खेस, शीतल तिर्की, फादर मुकुल, अमित तिर्की, अनित किस्पोट्टा, उत्तम कुमार एवं फादर अनसेलन उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close