झारखंड: पंचायतकर्मियों का प्रदर्शन हुआ खत्म, मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात के बाद संघ ने स्थगित किया आंदोलन, मुख्यमंत्री से मिला ये आश्वासन

रांची। पंचायत सचिवालयकर्मियों का आंदोलन स्थगित हो गया है। मुख्यमंत्री से हुई चर्चा के बाद संघ ने आंदोलन को स्थगित करने का फैसला लिया। सीएम हेमंत सोरेन के आश्वासन के बाद संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने कहा कि विधानसभा घेराव का जो कार्यक्रम 29 जुलाई से 2 अगस्त तक तय था उसे अभी स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री से वार्ता होने के बाद प्रदेश कमेटी ने निर्णय लिया कि आज से धरना प्रदर्शन स्थगित किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रतिनिधिमंडल की हुई मुलाकात के दौरान कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, खिजरी विधायक राजेश कच्छप और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को काम पूरा होने का आश्वासन दिया है। सीएम ने कहा कि इस संबंध में विभाग को आदेश दिया जाएगा। सीएम ने इस दौरान कहा कि यह सरकार सबके लिए काम कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग भी नाराज नहीं रहेंगे, क्योंकि आप लोग जो भी हैं, झारखंड के मूल निवासी हैं, यहां के स्थानीय हैं और आप लोगों की जरूरत है। सीएम हेमंत ने कहा कि सरकार का एक ही मकसद है हर हाथ को रोजगार और हर अनुबंध कर्मचारियों के चेहरों पर खुशी लाई जाए. इस दौरान हेमंत सोरेन ने कहा कि आने वाले दिनों में हम सभी को मिलकर झारखंड राज्य को और आगे बढ़ाना है.

जिसमें आप लोगों की भी बहुत बड़ी भूमिका है। सीएम ने इस दौरान पंचायत सचिवालय संघ के कर्मियों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी अब धरना-प्रदर्शन खत्म कीजिए और अपने-अपने काम में लग जाइए. सरकार आपके साथ है।

Related Articles

close