Jharkhand Rain Alert: प्रदेश के कई हिस्सों में अलगे दो दिनों तक बारिश का अलर्ट, इन जिलों के लिए आरेंज व येलो अलर्ट

Jharkhand Rain Alert: झारखंड पिछले कुछ दिनों में अच्छी बारिश हुई है। कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मानसून के कारण मंगलवार और बुधवार को झारखंड में अच्छी-खासी बारिश की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि आगामी दो दिनों में दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। हालांकि झारखंड के कई जिलों में सिर्फ बादल छाये रहेंगे, बारिश की संभावना ना के बराबर है। हालांकि उमस से लोगों की परेशानी बढ़ेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम वेज्ञानिक के मुताबिक पश्चिम बंगाल के साथ-साथ चलने वाले गंगा का जो क्षेत्र है, वहां से लेकर समीप के बांग्लादेश के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। यह एक बड़ा साइक्लोनिक सर्कुलेशन है।इसके प्रभाव से झारखंड में बारिश के आसार हैं। उन्होंने बताया कि अगर इसका असर लंबे समय तक रह गया तो मानसून की बारिश कुछ दिन और मजबूत रहने वाली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड में जुलाई के दूसरे सप्ताह में अच्छी बारिश होने के साथ ही अगस्त की शुरुआत भी अच्छी बारिश से हुई है।यही वजह है कि अगस्त के पूरे माह में जितनी बारिश का अनुमान है, उसका लगभग 48 प्रतिशत बारिश महीने की शुरुआत के पांच दिनों में ही हो चुका है।

मौसम विभाग के मुताबिक देश में आज उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पूर्वी गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 7 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां शामिल हैं। जबकि 10 जिले जिसमें पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़ और हजारीबाग में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

close