झारखंड-सांप ने तीन लोगों की ले ली जान, मेला देखकर लौटे लोगों को सांप ने डंसा, एक ही परिवार के तीन की गयी जान

गुमला। बारिश की शुरुआत होते ही सांपों का कहर शुरू हो गया है। झारखंड के गुमला में जहरीले सांप ने एक ही परिवार के 3 लोगों की जान ले ली। घटना पालकोट प्रखंड क्षेत्र के लोटवा डुगडुगी की है। सांप काटने के बाद अस्पताल जाने के बजाय सभी गांव में ही झाड़ फूंक करा रहे थे, इसी घटना में तीनों की जान चली गयी। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के भाई भुवनेश्वर किसान ने बताया कि रात का समय होने और सड़क न होने के कारण गांव में झाड़-फूंक की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी दी गयी, कि सुबह भी कोई वाहन गांव तक नहीं पहुंचा, जिसके कारण ग्रामीणों को इकट्ठा कर तीनों को कंधे पर उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. डॉक्टरों ने बताया कि अगर समय पर पहुंच जाते तो तीनों की जान बच सकती थी। मृतकों में राजेश किसान, उनकी पत्नी सुनीता और उनके भाई मनोज किसान शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार को रथ यात्रा के दौरान मेला देखकर वे घर लौटे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घर लौटने के बाद परिवार के सभी सदस्य घर की फर्श पर सो रहे थे, तभी देर रात एक जहरीले करैत सांप ने तीनों को डस लिया। सांप के काटने के बाद तीनों को सोमवार की सुबह स्वास्थ्य केंद्र पालकोट ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने राजेश किसान उर्फ राजू और पत्नी सुनीता कुमारी को मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं मनोज किसान को एंबुलेंस 108 से सदर अस्पताल लाया गया. जहां डॉ. पिसी भगत ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। अगर तीनों समय पर अस्पताल पहुंच जाते तो तीनों की जान बच सकती थी. लेकिन अंधविश्वास में फंसे परिवार के लोगों ने पहले झाड़-फूंक से इलाज कराना शुरू कर दिया. जिसके कारण समय पर उनका इलाज नहीं हो सका।

Related Articles

close