झारखंड- शिक्षकों की हड़ताल: 15 अगस्त से शिक्षक व कर्मचारी जायेंगे हड़ताल पर, वेतनवृद्धि, नियमितिकरण सहित ये है मांगें

रांची। चुनाव करीब है, लिहाजा आंदोलनों का दौर भी जारी है। नियमितिकरण की मांग को लेकर शिक्षकों की हड़ताल शुरू होने वाली है। स्वतंत्रता दिवस के बाद स्कूलों में हड़ताल की घोषणा की जायेगी। राज्य के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय के सभी घंटी आधारित शिक्षक-शिक्षिकाएं 15 अगस्त के बाद दो दिवसीय हड़ताल पर जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षकों ने बताया कि अपने सभी मांगों को लेकर सभी अंशकालिक शिक्षक पिछले 5 साल से लगातार सभी विधायकों, सांसदों एवं पदाधिकारियों से मिलते आ रहे हैं। विभिन्न विधायकों द्वारा विधानसभा में भी कई बार कस्तूरबा अंशकालिकों का मुद्दा उठाया गया। इसके बावजूद आजतक कोई हल नहीं निकल सका।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि झारखंड में 203 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) एवं 57 झारखंड बालिका आवासीय बालिका विद्यालय (जेबीएवी) में स्थापना काल से ही वर्ग 9 से 12 तक के क्लास संचालन घंटी आधारित शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा लिया जाता है। वहीं 6वीं से 8वीं में भी रिक्त स्थान पर अंशकालिक शिक्षक नियुक्त हैं। अंशकालिक शिक्षकों का मानदेय उनके लिये क्लास के आधार पर तय होती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नियमितिकरण सहित अन्य मांगों को लेकर पूरे राज्य के कस्तूरबा विद्यालय एवं बालिका आवासीय विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने 15 अगस्त के बाद दो दिवसीय हड़ताल पर जायेंगे। हड़ताल को लेकर शिक्षक व कर्मियों ने मांगे सरकार के सामने रखी है।

अंशकालिक शिक्षकों एवं कर्मियों की मुख्य मांगों में सभी अंशकालिक शिक्षकों का सीधा समायोजन एवं नियमतिकरण करना, वेतन वृद्धि से संबंधित पत्र जारी करना, छठे वेतनमान के समतुल्य सभी भत्ता समेत वेतन वृद्धि करना, ईपीएफ ग्रुप बीमा एवं चिकित्सा बीमा की सुविधा देना, ईएल,सीएल, एसएल समेत सभी सरकारी अवकाश लागू करना शामिल है।

Related Articles

close