झारखंड मौसम: तीन दिन और तबाही मचायेगी गरमी, हिट वेव का रेड अलर्ट हुआ जारी

Jharkhand Mansoon Update: झारखंड में अभी तीन दिन और गरमी तपायेगी। 15-16 जून के बाद गरमी से लोगों को राहत मिलेगी। इस बीच गरमी का झारखंड में रेड अलर्ट जारी किया गया है। गढ़वा, पलामू , पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसांवा में भयंकर गरमी और हिट वेब दिखेगा। यही नहीं झारखंड के उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी भाग में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों मे भीषण हीटवेव का खतरा है जिससे सतर्क रहने की अपील की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, मौसम विभाग ने साहेबगंज और पाकुड़ के इलाके में बारिश की संभावना जाहिर की है। राज्य के दक्षिण और मध्य भाग में भी बारिश की संभावना है।इसके साथ ही कुछ जगहों पर ऑरेंज जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट चतरा, लातेहार में है जबकि राज्य के दूसरे हिस्से में यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि 13 जून से प्री-मानसून बारिश की शुरुआत हो सकती है। जबकि झारखंड में 15 जून के बाद मानसून के आगमन की संभावना है। यह संताल परगना के रास्ते झारखंड में प्रवेश करेगा। मानसून की बारिश अरब और बंगाल की खाड़ी की खाड़ी से आती है। झारखंड में आम तौर पर बंगाल की खाड़ी से ही मॉनसून की बारिश शुरू होती है। अरब सागर में मॉनसून की गतिविधि तेज है और कई राज्यों में समय से पहले पहुंच गया। जबकि बंगाल की खाड़ी से आने वाली मॉनसून की बारिश थोड़ी कमजोर है। अगर हवा अनुकूल रही तो 15-16 जून के आसपास झारखंड में मॉनसून की बारिश शुरू हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

16 जून से खुलेंगे स्कूल

मंगलवार देर शाम विभाग ने एक और आदेश जारी कर दिया. इस नए आदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए 12 से 15 जून तक केजी से 12वीं तक के समस्त विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया गया है. यह आदेश सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक सहित सभी निजी विद्यालयों पर लागू होगा. वहीं 16 जून से सभी कक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय पर संचालित होंगी.

Related Articles

close