झारखंड विधान सभा प्राक्कलन समिति ने की सभी विभागों की समीक्षा, उपस्थित रहे सभी पदाधिकारी

धनबाद । झारखंड विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने सोमवार को सर्किट हाउस में माननीय विधायक मझगांव सह सभापति श्री निराला पूर्ति की अध्यक्षता में तथा समिति के सदस्य माननीय विधायक खरसावां श्री दशरथ गगराई एवं माननीय विधायक चंदनकियारी श्री अमर कुमार बाउरी की उपस्थिति में सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान समिति ने आरईओ, आरसीडी, पीडब्ल्यूडी, विद्युत, आपूर्ति, पीएचईडी, विशेष प्रमंडल, पेयजलापूर्ति सहित अन्य विभागों की योजना से संबंधित प्राक्कलन का अध्यन किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक समाप्ति के बाद झारखंड विधान सभा की प्राक्कलन समिति के माननीय सभापति ने कहा कि मंगलवार को वे कुछ स्थलों का औचक निरीक्षण करेंगे।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह, नगर आयुक्त श्री सत्येंद्र कुमार, जिला योजना पदाधिकारी श्री महेश भगत, डीसीएलआर श्री सतीश चंद्रा, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री भूतनाथ रजवार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय एक श्री अमर कुमार पांडेय, जिला खनन पदाधिकारी श्री मिहिर सालकर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती स्नेह कश्यप, पीएचईडी टू के कार्यपालक अभियंता, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित सभी विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close