झारखंड-एक करोड़ की लूट : दिनदहाड़े एक करोड़ की लूट से मचा हड़कंप, हथियारबंद लूटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, ग्रामीणों ने दौड़ाकर दो लूटेरों को पकड़ा…

Jharkhand—₹1 Crore Heist: Panic ensues following a daylight robbery of ₹1 crore; armed robbers execute the crime, but villagers give chase and capture two of the culprits.

रामगढ़ जिले के रजरप्पा मोड़ पर हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े डकैती कर करीब एक करोड़ के गहने और नगदी लूट ली। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि बाकी फरार हो गए।

________________________________________

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Jharkhand Crime News। झारखंड एक करोड़ की लूट से हड़कंप मच गया। ज्वेलरी शॉप में हथियार की नोंक पर एक करोड़ की लूट हुई है। पूरा मामला रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर स्थित रजरप्पा मोड़ की है। दोपहर एक सनसनीखेज डकैती की वारदात सामने आई है। हथियारबंद बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए ‘शिव शंकर ज्वेलर्स’ नामक दुकान को निशाना बनाया और करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी लूटकर फरार हो गए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं व्यापारियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 3:30 बजे पांच से छह की संख्या में अपराधी रजरप्पा मोड़ पहुंचे। वारदात से पहले उन्होंने इलाके की रेकी की। पहले ‘उत्तम ज्वेलर्स’ और ‘शिवनारायण ज्वेलर्स’ में ग्राहक बनकर घुसे और आभूषण दिखाने को कहा, लेकिन दुकानदारों की सतर्कता के कारण वे वहां सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने ‘शिव शंकर ज्वेलर्स’ को निशाना बनाया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दुकान में घुसते ही अपराधियों ने व्यवसायी विष्णु वर्मा से सोने की चेन दिखाने को कहा। जैसे ही दुकानदार ने आभूषण निकालना शुरू किया, बदमाशों ने पिस्टल निकालकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। कुछ ही मिनटों में अपराधियों ने दुकान में रखे कीमती गहने और गल्ले में मौजूद नगदी समेट ली और भागने लगे।

 

इस दौरान व्यवसायी के भाई विवेक वर्मा ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग मौके पर जुट गए। उन्होंने दुकान की ग्रिल बंद करने की कोशिश की, जिससे अपराधियों में अफरा-तफरी मच गई। जहां तीन से चार अपराधी लूट का बड़ा हिस्सा लेकर फरार हो गए, वहीं ग्रामीणों ने दो बदमाशों को मौके पर ही पकड़ लिया। आक्रोशित भीड़ ने पकड़े गए आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से दोनों आरोपियों को बचाकर हिरासत में लिया। उनके पास से एक पिस्टल, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रामगढ़ जिला के एसपी मुकेश कुमार लुनायत स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की कमान संभाली।

 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं।इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी नाराजगी है। उन्होंने रजरप्पा मोड़ और चितरपुर बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि व्यस्त बाजार में इस तरह की वारदात पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close