दुमका में फिलिस्तीन का झंडा लहराने वाले युवक पर सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा दावा, बोले, युवक को बताया झामुमो का…..

रांची। मोहर्रम के मौके पर फिलिस्तीन का झंडा लहराने वाले युवक को लेकर सांसद निशिकांत दुबे ने बड़ा दावा किया है। मोहर्रम के दिन निशिकांत दुबे ने फिलिस्तीन का झंडा लहराते युवक का वीडियो पोस्ट किया था, उन्होंने इस मामले में गृह मंत्रालय से कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। निशिकांत दुबे ने कहा है कि कल दुमका में फ़िलिस्तीन का झंडा लहराने वाला झारखंड मुक्ति मोर्चा के देवघर ज़िला के स्पोर्ट्स विंग का अध्यक्ष सैफ़ अली ख़ान है। ये इंडी गठबंधन का असली चेहरा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल दुधानी में ताजिया का जुलूस निकाला गया। इसमें हर कोई करतब दिखाने में व्यस्त था। तभी कुछ युवक हाथ में फिलिस्तीन का झंडा लहराने लगा। टावर चौक के पास जमकर झंडा लहराने के बाद भी मन नहीं भरा तो एक बस की छत पर चढ़कर झंडा लहराया। करीब दस मिनट तक लोग झंडा लहराते रहे। इस बीच एक युवक ने फिलिस्तीन का झंडा लहराते हुए कुछ युवकों की तस्वीर को फेसबुक पर वायरल कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाद में जब इसकी चर्चा होने लगी तो उस फेसबुक एकाउंट को बंद भी कर दिया गया। गोड्डा से भाजपा सांसद डा. निशिकांत दुबे ने गृह मंत्रालय और एनआइए को किए टवीट में कहा है कि संथाल परगना में आदिवासी समाज को भगाकर अब घुसपैठियों का मन इतना बढ़ गया है कि झारखंड की उप राजधानी दुमका जो हेमंत सोरेन का कर्म क्षेत्र है, वहां पर मोहर्रम के जुलूस में फ़िलिस्तीन का झंडा लहराया गया है। जांच कर देशद्रोही तालिबानी समर्थकों को फांसी दी जानी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close