झारखंड: नक्सलियों ने दिया कायरना करतूत को अंजाम, पहले किडनैप किया, फिर …

Jharkhand Naxal News: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ लगातार चल रहे आपरेशंस से बौखालाये माओवादियों ने कायराना करतूत को अंजाम दिया है। चतरा में नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक व्यक्ति को पहले अपहरण किया, इसके बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी। एसपी विकास पांडेय, चतरा एसडीपीओ संदीप सुमन व टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार भी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के मुताबिक लेंबुवा गांव निवासी विष्णु साव अहले सुबह मवेशी लेकर जंगल जा रहे था, इस दौरान पहले से घात लगाये बैठे चार-पांच हथियारबंद नक्सलियों ने उसका अपहरण कर लिया और इसके थोड़ी देर बाद ही उसकी जान ले ली।

टंडवा थाना क्षेत्र के टंडवा-बालूमाथ बॉर्डर पर स्थित जंगल से बरामद किया गया। पुलिस पदाधिकारी व जवान घटनास्थल पर पहुंच कर इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान चला रहे हैं. इलाके में नक्सलियों के दस्तक से लोग दहशत में हैं। पुलिस मुखबिरी के आरोप में घटना को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close