झारखंड न्यूज: दो सगे भाई समेत 3 की मौत, दो बाइक में हुई जबरदस्त टक्कर, पूजा के लिए मुर्गा लाने गये थे, रास्ते में ही…

पश्चिमी सिंहभूम। भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाई समेत तीन की मौत हो गयी। घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेड़बीजा चौक के पास की है। घटना उस वक्त घटी, जब तेज रफ्तार बाइक की आपस में टक्कर हो गयी। घटना में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जनकारी के मुताबिक दो बाइकों तेज रफ्तार में टकरा गयी।जानकारी के मुताबिक सेड़बींजा चौक पार करने के बाद दोनों मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गयी। दोनों बाइक की तेज रफ्तार थी, जिसकी वजह से दोनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई।

घटना स्थल पर ही दोनों मोटरसाइकिल के चालकों की मौत हो गई जबकि पीछे बैठ व्यक्ति की सांस हल्की चल रही थी। स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के दौरान उसकी भी रास्ते में मौत हो गई है।पुलिक के मुताबिक मृतकों में से एक की पहचान भागाबिला गांव निवासी 19 वर्षीय रितीक बिरुवा के रूप में हुई है। वो अपने रिश्तेदारों से मिलकर मोटरसाइकिल से अपने घर वापस जा रहा था। मृत अन्य दो लोगों की पहचान कुमारडुंगी गांव के गुलियासाई निवासी 28 वर्षीय मोटाय गागराई एवं 18 वर्षीय गांधी गागराई के रुप में हुई है। दोनों मृतक सगे भाई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गुलियासाई निवासी दोनों युवक कुमारडुंगी पंचायत समिति सदस्य गांधी गागराई के भतीजे हैं। एक भतीजा गांधी गागराई राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय कुमारडुंगी में नौवीं कक्षा में पढ़ाई करता था। परिजनों के मुताबिक वे 23 फरवरी को गांव में आयोजित माघे पर्व में पूजा के लिए मुर्गा लाने टियापोसी गांव अपने रिश्तेदार के पास गए थे। वहां से वापसी में अपने साथ लकड़ी व मुर्गा लेकर आ रहे थे। इसी दौरान पल्सर मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close