झारखंड न्यूज: “डमी चेक देकर खिलाड़ियों को ठग रही सरकार” पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा आरोप, टूर्नामेंट के खिलाड़ियों के खाते में नहीं आये महीने बाद भी पैसे

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर खिलाड़ियों को ठगने का आरोप लगाया है। बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया में सरकार पर डमी चेक देकर खिलाड़ियों को ठगने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर भी लिखा है। उन्होंने कहा है कि डमी चेक देकर खिलाड़ियों को सरकार ठग रही है। उन्होंने कहा कि कभी पेपरलीक से तो कभी घोटालों तो कभी इस तरह की हरकतों से प्रदेश के भविष्य को ठगबंधन सरकार मिलकर लूट रही है। 12 जनवरी को मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल और तीसरे स्थान के लिए मुकाबला हुआ था।

भव्य समारोह में खेल मंत्री ‘हफीजुल हसन’ ने विजेता टीम को 3 लाख, उपविजेता को 2 लाख और तीसरे स्थान पर रही टीम को 50 हजार रुपए का चेक सौंपा तथा खिलाड़ियों के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। परंतु 1 माह से अधिक हो जाने के बाद भी अभी तक खिलाड़ियों के खाते में इनाम का पैसा नहीं आया, जबकि प्रदत्त एसबीआई चेक में खेलकूद व युवा कार्य निदेशालय के डायरेक्टर के हस्ताक्षर भी हैं। इससे साफ स्पष्ट होता है कि मिल बांट कर खाने वाली इस ठगबंधन सरकार ने ईमानदारी को बक्शे में भरकर सुरक्षित,अपने ईमान से निकाल फेंका है और जेहन में सिर्फ भ्रष्टाचार, बेईमानी और ठगी को अपने आप में समाहित कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत 1 नवंबर 2023 में हुई थी। टूर्नामेंट में 194 पंचायतों की टीमों ने हिस्सा लिया था। टूर्नामेंट खत्म होने के एक माह से अधिक समय गुजरने के बाद भी खिलाड़ियों के खाते में इनाम का पैसा नहीं आया है। दैनिक भास्कर से बातचीत में खिलाड़ियों व कोच ने बताया कि टूर्नामेंट जीतने के बाद वे खुश थे, पर अब खुद ठगा महसूस कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close