झारखंड : नए साल में झारखंडवासियों ने पी 60 करोड़ की शराब, बन गया नया रिकॉर्ड

 झारखंड में नए साल के पहले दिन शराब की बिक्री ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 1 जनवरी को झारखंडवासियों ने 60 करोड़ रुपए का शराब पिया है. राजस्व विभाग ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में 27 सौ करोड़ रुपए के राजस्व का टारगेट रखा है, जिसका आधे से अधिक पूरा हो चुका है.

बता दें कि 30 दिसबंर से 1 जनवरी के बीच मे सबसे अधिक शराब 31 दिसंबर की रात को बेची गई है. तीनों दिन मिलाकर 60 करोड़ की शराब बेची गई . हालांकि अभी आधिकारिक आंकड़े नहीं जारी किए गए है, लेकिन विभाग को उम्मीद है कि इससे भी अधिक आंकड़े  हो सकता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विभाग के अनुमानित आंकड़े के मुताबिक 30 दिसंबर को 14.58 करोड़ और 31 दिसंबर को 27.52 करोड़ रुपए की शराब बिकी है. इसके बाद 1 जनवरी को 18 से 19 करोड़ रुपए की शराब बेचने का अनुमान है.

बीते साल के रिकॉर्ड और इस साल के अब तक रिकॉर्ड बता रहे हैं कि पिछले साल 2023 में 31 दिसंबर को 24 करोड़ रुपए की शराब बिकी थी, जबकि इस बार 31 दिसंबर को लगभग 3.50 करोड़ रुपए से अधिक की शराब बिकी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close