झारखंड :पुलिस लाइन में जवान की मौत

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना अंतर्गत पुलिस केंद्र में सीढ़ियों से गिरकर बुधवार को आरक्षी जोहन सिंह (39) की मौत हो गई. जोहन मूल रूप से पलामू जिले के लेसलीगंज का रहने वाला था और जमशेदपुर जिला पुलिस बल में तैनात था. वह सुबह 8 बजे सीढ़ियों से उतर रहा था इसी दौरान सीढ़ियों से गिर पड़ा. सहकर्मियों ने उसे आनन-फानन में टीएमएच पहुंचाया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है.।

इधर, घटना के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया. जोहन सिंह के पार्थिव शरीर को गोलमुरी पुलिस केंद्र ले जाया जाएगा जहां उसे गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा. परिजन शव को अपने साथ गांव लेकर चले जायेंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close