Jharkhand Polytechnic Exam: परीक्षा केंद्र के बाहर जमकर हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी कराने गये अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर में घुसने ही नहीं दिया

Jharkhand Polytechnic Exam: Major commotion outside the exam center; candidates who had gone to get photocopies of their Aadhaar cards were denied entry into the center.

धनबाद। झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान धनबाद स्थित एसएसएलएनटी (Shree Shree Lakshmi Narayan Trust) वुमेंस कॉलेज के बाहर जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि कई अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में घुसने नहीं दिया गया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा करने के निर्देश पर वे केंद्र से बाहर गए थे, लेकिन समय पर लौटने के बावजूद उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फोटोकॉपी कराने बाहर गए, लौटे तो बंद मिला गेट

अभ्यर्थियों के अनुसार परीक्षा केंद्र पर आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा करना अनिवार्य बताया गया। परीक्षा प्रबंधन की अनुमति मिलने के बाद वे बाहर जाकर फोटोकॉपी कराकर लौटे, लेकिन निर्धारित समय के भीतर वापस आने के बावजूद उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महीनों की मेहनत पर फिरा पानी

नाराज छात्रों और उनके परिजनों ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर विरोध-प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि उन्होंने पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए महीनों मेहनत की थी, लेकिन परीक्षा प्रबंधन की अव्यवस्था और सख्त रवैये के कारण वे परीक्षा देने से वंचित रह गए।

अभ्यर्थियों ने यह भी कहा कि यदि आधार कार्ड की फोटोकॉपी अनिवार्य थी, तो इसकी जानकारी एडमिट कार्ड या परीक्षा के दिशा-निर्देशों में पहले से स्पष्ट रूप से दी जानी चाहिए थी। साथ ही परीक्षा केंद्र परिसर में ही फोटोकॉपी की व्यवस्था की जानी चाहिए थी, ताकि परीक्षार्थियों को बाहर न जाना पड़े।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

कॉलेज गेट पर बना तनाव का माहौल

घटना के बाद एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय के बाहर कुछ समय तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी और उनके अभिभावक परीक्षा प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करते रहे और न्याय की मांग करते रहे। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और अभ्यर्थियों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि परीक्षा निर्धारित समय पर संपन्न कराई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close