झारखंड Rain Alert: झारखंड में झूमकर बरसेगा बदरा, इन जिलों में जोरदार बारिश की चेतावनी, 6 अक्टूबर तक ऐसा ही रहेगा मिजाज

रांची। मानसून जाते-जाते झारखंड पर खूब मेहरबानी दिखा रहा है। पिछले दो दिनों से प्रदेश में जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने मौसम का ये मिजाज 6 अक्टूबर तक बरकरार रखने का अंदेशा जताया है। दो अक्टूबर को भारी वर्षा की संभावना है। इसके बाद तीन अक्टूबर से छह अक्टूबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी। इसके साथ-साथ वज्रपात की भी भारी संभावना है। मौसम विभाग ने जारी चेतावनी में अगले दो दिनों तक मौसम खराब होने पर खेतों में जाने से मना किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक गढ़वा और पलामू जिले में गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। चतरा, हजारीबाग और लातेहार जिले में भी गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है। संताल परगना क्षेत्र के मानसून फिर सक्रिय हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मानसून के एक्टिव होने पर देवघर में वर्षा की संभावना बनी रहेगी। कोडरमा के कई इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। अगले दो दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है। राजधानी में कैसा रहेगा अगले पांच दिनों तक मौसम राजधानी में अगले पांच दिनों तक हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी। दक्षिणी और मध्य झारखंड के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है, जिसमें रांची समेत अन्य आठ जिले शामिल हैं।

अगले दिन कम दबाव वाले क्षेत्र का असर राज्य के पश्चिमी और मध्य हिस्से पर पड़ सकता है। बुलेटिन के अनुसार, झारखंड के उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close