Jharkhand Rain Alert : प्रदेश के कई हिस्सों में आज होगी बूंदाबांदी, मौसम विभाग ने 23 तक बादल छाये रहने का जताया अनुमान

रांची। झारखंड में पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग ने 23 सितंबर तक रांची समेत राज्य के सभी जिलों में हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 21 सितंबर तक के लिए राज्य के कई हिस्सों में जोरदार वर्षा और वज्रपात की आशंका को ले येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले दो दिन इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। रांची और आसपास के क्षेत्रों में भी बादल छाए रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, बुधवार को दक्षिणी और मध्य झारखंड के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है, जिसमें रांची समेत अन्य आठ जिले शामिल हैं। अगले दिन कम दबाव वाले क्षेत्र का असर राज्य के पश्चिमी और मध्य हिस्से पर पड़ सकता है। 22 सितंबर को झारखंड के उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक झारखंड में अभी तक औसत से 34 फीसदी कम बारिश हुई है। उन्होंने कहा कि बारिश के ताजा दौर से राज्य में बारिश की कमी के आंकड़ा घट सकता है। झारखंड में एक ओर जहां बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर देखने को मिल रहा है। वहीं मानसून टर्फ लाइन डाल्टेनगंज और जमशेदपुर के ऊपर से होकर गुजरने से राज्य के विभिन्न हिस्सों में वर्षा हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close