झारखंड : साहिबगंज को बजट में मिली विश्वविद्यालय की सौगात…छात्रों के चेहरे दिखी खुशी!

Jharkhand: Sahibganj gets the gift of a university in the budget... happiness is seen on the faces of the students!

झारखंड विधानसभा में बीते कल 3 मार्च को सरकार ने बजट पेश किया.बजट में शिक्षा व्यवस्था के स्तर में सुधार और कई जिलों में विश्वविद्यालय बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया. जिसमें साहिबगंज जिले को भी बड़ी सौगात दी गई. साहिबगंज जिले में अब सरकार राजकीय विश्वविद्यालय खोलने की तैयारी में है जिसे लेकर अब छात्र और शिक्षकों में खुशी का माहौल है. बता दें जिले में एक दशक से ऊपर से विश्वविद्यालय खोलने की मांग उठ रही थी.

विद्यार्थियों ने क्या कहा

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विद्यार्थियों ने कहा कि छात्र हित में सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है. आर्थिक और शैक्षणिक स्तर से पिछड़े साहिबगंज जिले के युवाओं को राजकीय विश्वविद्यालय बनने से काफी लाभ मिलेगा. गरीब छात्र भी अपने शहर में रहकर मनपसंद की विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे.

अब पीजी के बाद पीएचडी के लिए दुमका, भागलुपर और कटिहार जाना नहीं पड़ेगा. बीसीए के छात्र चैतन्य कुमार ठाकुर ने कहा कि साहिबगंज जिला में राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना का फैसला लिया गया है. इसके लिए झारखंड सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं. सरकार का यह कदम हम छात्रों के लिए वरदान साबित होगा. आने वाले समय में विश्वविद्यालय खुलता है तो साहिबगंज के छात्रों को काफी लाभ मिलेगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close