झारखंड सैलरी बढ़ी: स्वास्थ्य विभाग के इन कर्मचारियों की होली के पहले बल्ले-बल्ले, 5000 रुपये सैलरी बढ़ी, एरियर्स भी मिलेगा…

Jharkhand salary hike: These health department employees are in for a treat before Holi, their salary hiked by Rs 5000, arrears will also be paid...

Jharkhand Health Department। होली के पहले स्वास्थ्य विभाग के इन कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गयी है। राज्य सरकार ने इन कर्मचारियों का मानदेय बढ़ा दिया है। लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग हो रही थी जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत बहुद्देश्यीय कार्यकर्ताओं (एमपीडब्ल्यू) के मानदेय में पांच हजार रुपये की वृद्धि की गई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताते चलें कि बहुद्देश्यीय कार्यकर्ता मलेरिया उन्मूलन के लिए सैंपल लेने के अलावा कई अन्य स्वास्थ्य योजनाओं में अपनी भूमिका निभाते हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मानदेय बढ़ाने पर कहा है कि राज्य सरकार ने कर्मियों को होली और रमजान का तोहफा देने का काम किया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बढोत्तरी आदेश के बाद अब राज्य के एमपीडब्ल्यू कार्यकर्ताओ को अब 20 हजार रुपये प्रतिमाह की जगह 25 हजार रुपये का भुगतान होगा। सबसे बड़ी बात यह है कि इसका लाभ एक सितंबर 2024 की तिथि से ही मिलेगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जाहिर है 5000 रुपये प्रतिमाह का इन कर्मचारियों को एरियर्स मिलेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने ये भी कहा है कि यह एमपीडब्ल्यू कर्मियों की मेहनत का सम्मान भी है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री और विभागीय पदाधिकारियों के प्रति आभार भी प्रकट किया।

 

कई बार मानदेय बढोत्तरी की उठी थी मांग

दरअसल लंबे समय से इन कर्मचारियों के मानदेय बढोत्तरी की मांग उठ रही थी। आखिरकार होलीके पहले अब सरकार ने इस पर फैसला ले लिया है। एरियर्स के साथ मानदेय बढोत्तरी के फैसले ने स्वास्थ्यकर्मियों को खुशी से भर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close