झारखंड स्कूल ब्रेकिंग: ठंड को देखत हुए स्कूल के समय में बदलाव, जानिये अब कितने से कितने बजे तक स्कूल होगी संचालित, कड़ा निर्देश जारी

Jharkhand School Breaking: School timings changed due to cold weather; find out from what time to what time schools will operate; strict instructions issued

Jharkhand School Time Table : झारखण्ड में कड़ाके की ठंड और शीतलहरी के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। कड़ाके की ठंड देखते हुए स्वास्थगत कारण से बड़ा निर्णय लिया गया। राँची जिले के सभी निजी एवं केन्द्रीय विद्यालयों में KG से कक्षा 6 तक की कक्षाओं के संचालन समय में अस्थायी बदलाव किया है। 19 से 24 जनवरी 2026 तक इन कक्षाओं का संचालन प्रातः 9 बजे के बाद ही किया जाएगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के भारत मौसम विज्ञान केन्द्र, झारखण्ड, राँची द्वारा जारी विशेष बुलेटिन में राज्य के विभिन्न जिलों में आगामी कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड एवं शीतलहरी की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे विशेषकर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर वर्ग के लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग की इस चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, राँची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने जनहित में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उनके निर्देशानुसार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के अंतर्गत राँची जिला क्षेत्र में संचालित सभी निजी एवं केन्द्रीय विद्यालयों में KG से कक्षा 6 तक की कक्षाओं के पठन-पाठन समय में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जारी आदेश के अनुसार दिनांक 19 जनवरी 2026 (सोमवार) से लेकर 24 जनवरी 2026 (शनिवार) तक इन कक्षाओं का संचालन प्रातः 9.00 बजे के बाद ही किया जाएगा। इसका उद्देश्य छोटे बच्चों को अत्यधिक ठंड और शीतलहरी के दुष्प्रभाव से बचाना है, क्योंकि सुबह के समय तापमान अत्यंत कम रहने के कारण बच्चों के बीमार पड़ने का खतरा अधिक रहता है।

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश केवल KG से कक्षा 6 तक के विद्यार्थियों पर लागू होगा। कक्षा 7 एवं उससे ऊपर की कक्षाओं के संचालन को लेकर विद्यालय प्रबंधन स्थानीय परिस्थितियों और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए निर्णय ले सकते हैं, हालांकि बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की गई है।

 

सभी निजी एवं केन्द्रीय विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे इस आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही या आदेश की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। जिला प्रशासन ने यह भी कहा है कि अभिभावक बच्चों को पर्याप्त गर्म कपड़ों में ही विद्यालय भेजें और उनकी सेहत पर विशेष ध्यान दें।

Related Articles

close