झारखंड: स्कूल प्राचार्य को ही ठग लिया, Axix बैंक मैनेजर बनकर APK फाइल कराया डाउनलोड, खाते से करा दिये पैसे पार

Jharkhand: School principal swindled; tricked into downloading an APK file by someone posing as an Axis Bank manager, leading to money being siphoned off from the account.

Jharkhand Ramgarh News: झारखंड के साइबर ठगों का उत्पात कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। इस बार साइबर ठगों ने स्कूलों के प्राचार्य को ही निशाना बना दिया। मामला रामगढ़ का है, जहां आर्मी स्कूल रामगढ़ के प्रिंसिपल के मोबाइल को हैक कर साइबर अपराधियों पैसे उड़ा लिए। साइबर ठगों ने 40 हजार रुपये की अवैध निकासी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक प्राचार्य पंकज कुमार जैन को दो दिन पहले उनके मोबाइल पर केवाईसी अपडेट कराने के संबंध में एक फोन आया था। उन्होंने कॉल करने वाले को बताया कि वह बैंक जाकर केवाईसी अपडेट करा लेंगे। इस पर आरोपी ने कहा कि एक्सिस बैंक में केवाईसी अपडेट कराने की लास्ट डेट है और दो घंटे बाद यह प्रक्रिया बंद हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

APK फाइल से मोबाइल के लिया हैक

मोबाइल पर कॉल करने वाले व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर एक एपीके फाइल भेजी। शिकायत में उन्होंने बताया कि स्कूल की बैठकों और अन्य कार्यों में व्यस्त रहने के कारण उन्होंने फाइल डाउनलोड कर ली। फाइल डाउनलोड करते ही साइबर अपराधियों ने उनका मोबाइल हैक कर लिया और बैंक खाते से 40 हजार रुपये की निकासी कर ली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ठगी के एहसास पर दर्ज कराई शिकायत

खाते से रुपये कटने का संदेश मिलने के बाद उन्होंने बैंक और पुलिस को सूचना दी। बैंक और पुलिस की तत्परता से खाते को तत्काल लॉक कर दिया गया। साइबर सेल ने उन्हें मोबाइल सुरक्षा से जुड़े जरूरी सुझाव भी दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close