झारखंड: शर्म आनी चाहिये….! आखिरकार बाबूलाल मरांडी को क्यों आया गुस्सा, बोले बच्चों को राजनीति…

Babulal Marandi: जैक अध्यक्ष पद पर अब तक नियुक्ति नहीं हो सकी है। हालांकि सरकार की तरफ से दावा है कि प्रक्रिया चल रहीहै और जल्द ही नियुक्ति पूरी हो जायेगी। लेकिन इस नियुक्ति नहीं होने से बोर्ड परीक्षा पर संकट मंडराने लगा है।

इधर अब इस मामले में राजनीति भी गरमा गयी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने नियुक्ति पूरा नहीं किये जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसी सरकार को शर्म आनी चाहिये।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाबूलाल मरांडी ने करा कि जैक अध्यक्ष पद खाली रहने के कारण मैट्रिक और इंटर की परीक्षा स्थगित होने की संभावना प्रबल हो गई है। 25 जनवरी से मैट्रिक और 28 जनवरी से इंटर की परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड होने थे, लेकिन अब तक इसकी प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।

कुछ लोग पूर्व अध्यक्ष के पुनर्नियुक्ति के लिए पैरवी लगा रहे हैं, लेकिन शिक्षा मंत्री नई सिरे से नियुक्ति चाहते हैं। हेमंत सरकार का यह खेल नियुक्ति/पुनर्नियुक्ति का नहीं, बल्कि भीतरखाने बोली लगवा कर जैक अध्यक्ष पद को बेचने का है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले तो  हेमतं सोरेन सिर्फ बेरोजगार युवाओं को अपनी राजनीति का शिकार बनाते थे, लेकिन अब जैक अध्यक्ष पद के लिए भीतरखाने बोली लगवाकर स्कूली बच्चों को भी अपनी गंदी राजनीति में घसीट रहे हैं। शर्म करनी चाहिए ऐसी सरकार को!

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close