झारखंड- SI की मौत : जैप के सब इंस्पेक्टर भीषण हादसे का बने शिकार, बुलेट सवार तीन युवकों ने मारी टक्कर, मौके पर सब इंस्पेक्टर की मौत, तीन युवक घायल

Jharkhand - SI dies in accident: A JAP sub-inspector became the victim of a horrific accident; three youths on a motorcycle collided with him, resulting in the sub-inspector's death on the spot. The three youths were injured.

हजारीबाग। एक भीषण सड़क हादसे में जैप के सब इंस्पेक्टर की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ, जब सब इंस्पेक्टर अपनी ड्यूटी से लौट रहे थे।

झारखंड के हजारीबाग जिले में शनिवार को एक दुखद सड़क दुर्घटना में झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP-7) के सब इंस्पेक्टर अनिल पासवान की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वे पुलिस सभा में शामिल होकर अपने कार्यस्थल लौट रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सब इंस्पेक्टर अनिल पासवान JAP-7 के तहत चौपारण थाना क्षेत्र स्थित चोरदाहा चेक पोस्ट पर तैनात थे। शनिवार को JAP-7 मुख्यालय, हजारीबाग में एक पुलिस सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें शामिल होने के लिए वे हजारीबाग आए थे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे वापस चौपारण के लिए रवाना हुए और पदमा गेट के पास बस पकड़ने के लिए सड़क किनारे खड़े थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान बरही की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बाइक पर तीन लोग सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि सब इंस्पेक्टर अनिल पासवान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में बाइक सवार तीनों युवक भी घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि पदमा गेट के पास वे बस पकड़ने के लिए सड़क किनारे खड़े थे। तभी बरही की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनिल पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। बुलेट पर सवार तीनों युवक भी इस दुर्घटना में घायल हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल और निजी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, सब इंस्पेक्टर अनिल पासवान ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

close