झारखंड- SI भर्ती ब्रेकिंग: हेमंत सरकार का अभ्यर्थियों के लिए बड़ा फैसला, कैबिनेट ने दौड़ नियम में कर दिया बदलाव, जानिये पुरुष-महिला अभ्यर्थी के लिए क्या है नियम

Jharkhand SI Recruitment Breaking: Hemant government's big decision for candidates, cabinet changes running rules, know the rules for male and female candidates

रांची। झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक में आज पुलिस विभाग में भर्तियों को लेकर भी अहम फैसला लिया गया। कैबिनेट में लाये गये गृह विभाग के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए राज्य सरकार ने भर्ती नियम में बदलाव कर दिया है। कैबिनेट ने 2016 पुलिस भर्ती नियम में बदलाव करते हुए अब शारीरिक दक्षता परीक्षा में अहम बदलाव कर दिया है। जिसके तहत आरक्षी की तरह सब इंस्पेक्टर और इंडियन रिजर्व बटालियन की भर्ती में भी 8 किलोमीटर और 4 किलोमीटर की दौड़ की जगह सिर्फ 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस विभाग में भर्ती नियम बदलेंगे

राज्य कैबिनेट ने आज पुलिस अभ्यर्थियों के लिए भी बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के बाद अब पुलिस विभाग में भर्ती प्रक्रिया बदल जायेगी। अवर निरीक्षक सब इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक परीक्षा में अहम बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि अब 1600 मीटर यानि एक मील की दौड़ पुरुष अभ्यर्थियों को 6 मिनट में और महिला अभ्यर्थियों को 10 मिनट में पूरी करनी होगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिलाओं को 10 मिनट का मिलेगा मौका

2016 में बने नियम के मुताबिक शारीरिक परीक्षा में पहले पुरूषों के लिए पहले 8 किलोमीटर और महिलाओं के लिए चार किलोमीटर की थी, लेकिन अब उस नियम को बदल दिया गया है। जिसके तहत अब अभ्यर्थियों को सिर्फ 1600 मीटर की दौड़ ही पूरी करनी होगी। आरक्षी भर्ती में ये नियम पहले बदलाव किया जा चुका था, अब उसी नियम को सब इंस्पेक्टर में भी बदला गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुरुषों को 6 मिनट में पूरी करनी होगी 1600 मीटर दौड़

ये नियम अब इंडियन रिजर्व बटालियन की होने वाली भर्ती में भी लागू किया जायेगा। अब इंडियन रिजर्व बटालियन की दौड़ में भी 1600 मीटर की दौड़ को पुरुषों को 6 मिनट में और महिलाओं को 10 मिनट में पूरी करनी होगी।

 

आपको बता दें कि आबकारी भर्ती के दौरान कठिन शारीरिक परीक्षा को लेकर हेमंत सरकार को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। उसी वक्त से पुलिस भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा को लेकर बनाये गये कड़े नियम को बदलने की मांग उठ रही थी। जिसके बाद राज्य सरकार ने आरक्षी भर्ती नियम में पहले संशोधन कर दिया था। अब उसी तर्ज पर सब इंस्पेक्टर की भर्ती में भी राज्य सरकार ने बदलाव कर दिया है।

 

ना सिर्फ सब इंस्पेक्टर बल्कि अब झारखंड में होने वाले इंडियन रिजर्व बटालियन की भर्ती में भी बदले नियम के आधार पर ही भर्तिया की जायेगी।

Related Articles

close