झारखंड : सिमडेगा डीसी का फेक फेसबुक अकाउंट बना…लोगों से सतर्क रहने की अपील, जानिए क्या है पूरा मामला

Jharkhand: Simdega DC's fake Facebook account created... appeal to people to be cautious, know what is the whole matter

झारखंड में साइबर अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है. अब राज्य में साइबर अपराधियों का डर खत्म होता जा रहा है.सिमडेगा डीसी कंचन सिंह का फेसबुक पर फेक अकाउंट बनाया गया है. पूजा कुमारी के नाम से बनी इस आईडी में डीसी की फोटो का इस्तेमाल किया गया है. इसको लेकर जिला प्रशासन ने आम लोगों और मीडिया कर्मियों को को सतर्क रहने की अपील की है. साथ ही किसी भी प्रकार की जानकारी साझा ना करने की सलाह दी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साइबर धोखाधड़ी का है मामला

जिला जनसंपर्क कार्यालय ने कहा है कि पूजा कुमारी के नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है, जिसमें सिमडेगा डीसी की फोटो का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. इस आईडी से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है और कई जाने-माने लोगों को म्यूचुअल फ्रेंड के रूप में दर्शाया जा रहा है. यह साइबर धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है. आम जनता और मीडिया कर्मियों से अनुरोध है कि इस मामले को गंभीरता से लें और जागरूक रहें.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close