झारखंड: राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब जून, जुलाई और अगस्त का मिलेगा एक साथ….लोगों की परेशानी को लेकर लिया निर्णय

Jharkhand: State government took a big decision, now June, July and August will be available together....decision taken keeping in mind the problems of the people

रांची। झारखंड के लोगों के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बारिश के मौसम में लोगों को अनाज की दिक्कत नहीं होगी। झारखंड के स्वास्थ्य व उपभोक्ता मामले के मंत्री इरफान अंसारी ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि गरीबों और जरूरतमंदों के हितों की रक्षा हेमंत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इरफान अंसारी ने कहा है कि आगामी मानसून और संभावित बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के तहत हमने फैसला लिया है कि राज्य के 2.88 करोड़ राशन कार्डधारी लाभुकों को जून, जुलाई और अगस्त—तीनों माह का राशन एक साथ दिया जाएगा, ताकि आपदा के समय भी कोई भूखा न सोए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्री इरफान अंसारी ने कहा है कि विभाग के द्वारा राशन वितरण के आदेश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही, सभी जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि वितरण कार्य में कोई भी लापरवाही न हो और लाभुकों को समय पर व सुरक्षित ढंग से राशन प्राप्त हो। गरीबों के साथ अन्याय किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्री ने कहा कि यह हेमंत सोरेन जी की संवेदनशील सरकार है और हम जवाबदेही के साथ काम कर रहे हैं। मैं खुद वितरण कार्यों की निगरानी करूँगा और लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी डीएसओ, एफसीआई अधिकारियों की एक आपात बैठक बुलाने का निर्देश दिया गया है।

 

उन्होंने बताया कि जिसमें तीन माह के अनाज का संग्रह, गोदामों की उपलब्धता, लॉजिस्टिक व्यवस्था एवं राशन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर ठोस निर्णय लिए जाएंगे। अधिकारी यह भी सुनिश्चित करे कि, अनाज कहीं भी सड़े-गले नहीं और हर लाभुक को सही मात्रा और गुणवत्तापूर्ण राशन मिले।

 

हमारा हर कदम गरीबों की भलाई के लिए है। हम 24 घंटे जनता की सेवा में लगे हैं। लोगों का विश्वास हमारे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है और हम उसे टूटने नहीं देंगे।

Related Articles

close