झारखंड अभी-अभी: एमजीएम अस्पताल की छत ढही, हादसे के दौरान कई मरीज और परीजन थे मौजूद, मौके पर चीख पुकार, रेस्क्यू जारी

Jharkhand just now: Roof of MGM hospital collapsed, many patients and relatives were present during the accident, screams on the spot, rescue operation underway

Jharkhand Big News: झारखंड में कई मरीज आज बाल-बाल बच गये। जमशेदपुर के कोल्हान क्षेत्र के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, MGM मेडिकल कॉलेज अस्पताल का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। ये हादसा अस्पताल के बी ब्लॉक में हुआ। हादसे के समय कई मरीज अंदर मौजूद थे। मलबे में कुछ मरीजों और लोगों के दबे होने की आशंका है। फायर ब्रिगेड और NDRF की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक ब्लॉक का हिस्सा गिरते ही वहां भगदड़ मच गई। मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल कर्मियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की भयावहता इतनी अधिक थी कि आसपास के अन्य वार्डों में भी डर का माहौल बन गया।

हादसे के वक्त बी ब्लॉक में कई मरीज भर्ती थे। प्रशासन ने तत्काल राहत कार्य शुरू कराया है। फायर ब्रिगेड और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीमों को मौके पर बुलाया गया है और तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

तत्काल उठाए गए सुरक्षा कदम

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने तेजी से निर्णय लेते हुए बी ब्लॉक की बिजली आपूर्ति को तुरंत काट दिया ताकि शॉर्ट सर्किट या अन्य किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। इसके साथ ही आसपास के हिस्सों को खाली कराया गया और अन्य मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया।

 

प्रशासनिक अधिकारियों की मौके पर मौजूदगी

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लिया गया है। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के लिए विशेष मेडिकल टीम को सक्रिय किया गया है।

 

अस्पताल में बढ़ी सुरक्षा, परिजनों में चिंता

हादसे के बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मरीजों के परिजन अस्पताल के बाहर परेशान होकर अपने परिजनों की कुशलता के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। राहत कार्य के बीच अस्पताल प्रशासन ने लोगों से संयम बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close