झारखंड : आजीवन कारावास काट रहा उग्रवादी जेल से फरार…रांची जेल में मचा हड़कंप

Jharkhand: Extremist serving life sentence escapes from jail... commotion in Ranchi jail

रांची : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में उम्रकैद की सजा काट रहा उग्रवादी समीर तिर्की उर्फ शाकिर तिर्की जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया। झारखंड की राजधानी रांची में एक बड़ी घटना सामने आई है। यह घटना तब सामने आई जब जेल के वार्ड में कैदियों की गिनती चल रही थी। समीर तिर्की सात साल से रांची जेल में बंद था और उसे जेल के वार्ड नंबर 12 में रखा गया था।

समीर तिर्की की पृष्ठभूमि

समीर तिर्की पर हत्या, अपहरण, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर अपराधों के आरोप हैं। गुमला जिले का रहने वाला समीर उग्रवादी संगठन से जुड़ा हुआ है और उसे 2022 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। 2018 में गुमला से उसे रांची जेल शिफ्ट किया गया था, और तब से वह वहां बंद था। उसकी फरारी ने जेल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close