झारखंड: शिक्षक ने छात्र को इतना पीटा, टूट ही गया हाथ, परिजनों ने थाने में दर्ज करायी शिकायत, जांच शुरू…

Jharkhand: Teacher beats student so badly that his hand is broken; family files complaint at police station, investigation begins...

रामगढ़। सीसीएल रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में शिक्षक पर गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि एक शिक्षक पर छठी कक्षा के छात्र को इतना पीटा है कि उसका हाथ टूट गया। घायल छात्र के पिता ने रजरप्पा थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है, जबकि स्कूल प्रबंधन ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

घटना के बाद छात्र के परिजनों में भारी आक्रोश है और उन्होंने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार बड़कीपोना हरि मंदिर टोला निवासी पप्पू कुमार का पुत्र सत्यम कुमार सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा छह का छात्र है। छात्र के पिता ने रजरप्पा थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि सोमवार सुबह उनका बेटा रोज की तरह स्कूल गया था। इसी दौरान किसी अन्य छात्र के धक्का देने से वह गिर पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप है कि इस घटना के बाद स्कूल के शिक्षक अमित कुमार झा ने सत्यम की बेरहमी से पिटाई कर दी। परिजनों का कहना है कि मारपीट इतनी गंभीर थी कि छात्र का दाहिना हाथ टूट गया। घायल छात्र दर्द से रोता-बिलखता घर पहुंचा, तब जाकर परिवार को घटना की जानकारी मिली।परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन की ओर से घटना की कोई सूचना उन्हें नहीं दी गई। परिवार का कहना है कि अगर बच्चा खुद घर नहीं पहुंचता, तो उन्हें पूरे मामले की जानकारी भी नहीं मिलती।

इस बात को लेकर भी परिजन स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।छात्र के पिता ने अपने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि यह पहली बार नहीं है जब आरोपी शिक्षक पर छात्रों के साथ मारपीट का आरोप लगा हो। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में भी इसी शिक्षक ने एक छात्र के साथ मारपीट की थी। उस घटना में छात्र के कान से खून निकलने लगा था और इलाज में काफी खर्च हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि उस समय मामला किसी तरह शांत करा दिया गया था, लेकिन अब फिर एक छात्र के घायल होने के बाद परिजन सवाल उठा रहे हैं कि आखिर स्कूल प्रबंधन ने पहले ही आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की। घटना के बाद छात्र के परिवार और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि स्कूल बच्चों को शिक्षा देने और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने की जगह है, लेकिन अगर शिक्षक ही हिंसक व्यवहार करेंगे, तो बच्चों का भविष्य और मानसिक स्थिति दोनों प्रभावित होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close