Jharkhand Teacher Recruitment: झारखंड शिक्षक भर्ती की तारीखों का ऐलान जल्द, JSSC की तरफ से इन अभ्यर्थियों को मिलेगी स्पेशल सुविधा, 16 तक करना होगा आवेदन

JSSC Teacher Vacancy 2024: झारखंड में शिक्षक भर्ती की परीक्षा की तारीख का ऐलान जल्द हो सकता है। JSSC शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुटा हुआ है। रिजेक्ट हुए अभ्यर्थियों के आवेदन की सूचना सार्वजनिक करने के बाद अब “विशेष”( कम दृष्टि, दोनों हाथों से निशक्त) श्रेणी के अभ्यर्थियों को श्रुतलेखक/स्क्राइब की सुविधा के लिए आवेदन मांगे हैं। जिस तरह की तैयारी चल रही है, उससे साफ है कि आचार संहिता के तुरंत बाद ही परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया जायेगा।

आयोग ने अपने नोटिस में बताया है कि झारखण्ड प्रारभिक विद्यालय सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के प्रकाशित विज्ञापन से संबद्ध विवरणिका में अंकित प्रावधानों के आलोक में 40% (चालीस) प्रतिशत अथवा इससे अधिक निःशक्तता वाले अधापन एवं कम दृष्टि, चलन निःशक्तता (दोनों हाथ प्रभावित) तथा सेरेब्रल पाल्सी की कोटि के अभ्यर्थी एवं इसके अतिरिक्त निःशक्त कोटि के अन्य अभ्यर्थियों द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी/सिविल सर्जन द्वारा लिखने में शारीरिक अक्षमता संबंधी प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये जाने की स्थिति में संबंधित अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा स्क्राइब की सुविधा प्रदान की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तृतीय चरण में आवेदन समर्पित करने वाले अभ्यर्थी श्रुतलेखक / स्क्राइब की सुविधा हेतु संबंधित अभ्यर्थी सलग्न विहित प्रपत्र में दिनांक 16.04.2024 तक आयोग कार्यालय में आवेदन समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे। उक्त अवधि के पश्चात समर्पित किए जाने वाले आवेदनों पर आयोग द्वारा विचार नहीं किया जायेगा तथा संबंधित अभ्यर्थी को बिना श्रुतलेखक/स्क्राइब के ही परीक्षा में सम्मिलित होना होगा।. पूर्व में प्रकाशित परीक्षा संबंधी आवश्यक सूचना 11 दिनाक 12.12.2023 एवं आवश्यक सूचना 17 दिनांक 25.01.2024 के आलोक में श्रुतलेखक / स्क्राइब की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु प्राप्त अनुरोध के आलोक में आयोग द्वारा निम्नांकित अभ्यर्थियों को श्रुतलेखक / स्क्राइब की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है-

पहले 15 अभ्यर्थियों को दी गयी थी युविधा

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आयार्य (कक्षा 1-5) 107107895, 129084204, 133297073, 139608493, 144515985, 158566232, 184572117, 193186458. (कुल-08) स्नातक प्रशिक्षित सहायक आयार्य (कक्षा 6-8) 103702198, 126301205, 139676787, 142049741, 148462652, 177898285, 199301016. (कुल-07)

4 उपर्युक्त कण्डिका 3 में अकित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त अन्य प्राप्त आवेदन विवरणिका में श्रुतलेखक/स्क्राइब की सुविधा प्रदान करने संबंधी निहित प्रावधानों के प्रतिकूल पाये जाने के फलस्वरूप विचारणीय नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close