झारखंड शिक्षक भर्ती : स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों का परिणाम जारी, अब कट ऑफ जारी कर होगी पोस्टिंग

रांची। स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। आयोग की तरफ से परीक्षा परिणाम जारी किया जा रहा है। रिक्त पदों के विरुद्ध विषयवार शिक्षकों की भर्ती के साथ-साथ जिलों के आवंटन भी किया जा रहा है। इसी कड़ी एक और विषय का परिणाम जारी किया गया है।

जारी परिणाम के मुताबिक कुल 13 अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया गया है। इसमें सामान्य वर्ग से 8, ईबीसी वर्ग से चार और बीसी 2 वर्ग से 1 अभ्यर्थी का नाम है। अंग्रेजी विषय की प्रकाशित रिजल्ट को आयोग ने अंतिम नहीं कहा है, अंतिम परीक्षापल के बाद कोटिवार चयनित अभ्यर्थियों की कट आफ जारी की जायेगी।
ये खबर भी पढ़ें…










