झारखंड: शिक्षिकाओं की बढ़ेगी सैलरी, कैबिनेट की बैठक में लगेगी मुहर, शिक्षा मंत्री ने दिये संकेत, शिक्षकों के लिए भी होगा बड़ा फैसला…

Jharkhand: Salary of teachers will increase, it will be approved in the cabinet meeting, Education Minister gave indications, there will be a big decision for teachers too...

Jharkhand Teacher News: हेमंत सरकार की नयी पारी में दो क्षेत्रों पर काफी ध्यान दिया जा रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य… पहले शिक्षकों की भर्ती और शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने के संदर्भ में कई कदम उठाये गये। फिर स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद भी शुरू हुई। अब शिक्षा मंत्री ने नयी घोषणा कर शिक्षिकाओं को खुश कर दिया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि साथ ही कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के कर्मियों एवं शिक्षकाओं को चार प्रतिशत मानदेय में भी बढ़ोत्तरी की जाएगी, इसकी संचिका पर हस्ताक्षर हो गया है। अब यह अगली कैबिनेट की बैठक में जाएगा।

वहीं राज्य के सरकारी स्कूल के शिक्षकों को कालबद्ध प्रोन्नति (किसी तय समय के अंतराल पर मिलने वाली प्रोन्नति) अवश्य मिलेगी।इसकी प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की सारी समस्याओं से वे अवगत है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

एक-एक कर सरकारी शिक्षकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। दरअसल शिक्षा मंत्री

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्वी सिंहभूम के मिलन समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान सीतारामडेरा स्थित आदिवासी एसोसिएशन के हाल में उन्होंने शिक्षकों के लिए काफी महत्वपूर्ण बातें कही।

 

मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने की दिशा में कार्य प्रारंभ हो गया है। यह सरकार के एजेंडें में भी शामिल है। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि शहरी शिक्षकों को भी गांव के स्कूलों में पढ़ाना चाहिए और गांव में वर्षो से पढ़ा रहे शिक्षकों को शहर के स्कूलों में पदस्थापित किया जाना चाहिए।

Related Articles

close