झारखंड-संक्रांति में सर्दी की सितम: कांपते हुए खाना होगा इस बार चुड़ा-दही, 12 जिलों में तापमान में 7 से नीचे, इन जिलों में तो 5 से भी नीचे पारा

रांची। मकर संक्रांति में चुड़ा दही इस बार कांपते हुए खाना होगा। मौसम का मिजाज काफी सर्द हो गया है। झारखंड में अगले तीन से चार दिन तक कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। झाऱखंड के कई जिलों में रात का तापमान 4 से 5 डिग्री तक चला जायेगा। मौसम विभाग ने कई हिस्सों में पाला पड़ने की भी चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 से 19 जनवरी तक राज्य के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इस भी ठंडी हवाओं का असर जारी रहेगा।

झारखंड में मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य के 24 जिलों में से 10 से ज्यादा जिले ऐसे हैं, जहां का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से नीचे है। गुमला में तो तो तापमान 3.8 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विज्ञान के के मुताबिक उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली ठंडी हवा के कारण झारखंड में तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार 16 जनवरी तक सुबह कोहरा रहेगा। जबकि दिन में मौसम साफ रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं 17 से 19 जनवरी तक राज्य के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान भी ठंडी हवाओं का असर जारी रहेगा। अगले पांच दिनों तक लोगों को ठंड परेशान कर सकती है। 20 जनवरी के बाद से मौसम में गर्माहट आने की उम्मीद है। इस तरह से राज्य में अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

राज्य में पिछले 24 घंटे में गुमला का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। चतरा का न्यूनतम तापमान 4.1, खूंटी का 4.4, लातेहार का 4.9, लोहरदगा का 5.2, गढ़वा का 5.4, डालटनगंज का 6.2, हजारीबाग का 8.1, गिरिडीह का 8.5, रांची का 8.1, सिमडेगा का 6.2, चाईबासा का 8.2, पूर्वी सिंहभूम का 9.2, पश्चिमी सिंहभूम का 6.4, देवघर का 8.8, जामताड़ा का 8.6, धनबाद का 6.8, गोड्डा का 7.5 और पाकुड़ का 6.8 डिग्री सेल्सियस शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close